विशाल हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन,हिंदू एकता पर दिया गया जोर

 

 

 

अजित कुमार सिंह
नगसर । स्थानीय क्षेत्र के नगसर नेवाजू राय पंचायत सचिवालय के परिसर में आज शनिवार को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया,जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला संघ संचालन जयप्रकाश वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस दौरान मुख्य अतिथि जयप्रकाश ने सम्मेलन में हिंदू एकता पर जोर दिया गया,और  सम्मेलन में संतों और समाज के विभिन्न वर्गों ने भारतीय परंपरा की एकता और संगठन शक्ति को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। इस दौरान उन्होंने हिंदू समाज की एकजुटता को भारत के विकास की दिशा बताया।उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की जड़ें ऋषि परंपरा में हैं।जहां संस्कार,आदर्श और मूल्य व्यक्ति को रूढ़ियों से मुक्त कर राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार बनाते हैं।उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता ही भारत के गौरव और विकास की दिशा तय करती है।वहीं मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए राधे मोहन राय ने कहा कि‌ संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को स्थापना किया था,जिसका उद्देश्य हिंदुओं में अनुशासन,एकता और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करना था।उन्होंने कहा कि आपसी संघर्ष से समाज कमजोर होता है और इसका लाभ विघटनकारी शक्तियां उठाती हैं।कहा कि संगठन और एकता ही सनातन संस्कृति की आत्मा है।रामचरितमानस का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यह ग्रंथ पारीवारिक मर्यादा, सामाजिक दायित्व और समरसता का वैज्ञानिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। कहा कि भारतीय नारी ने ही राम,कृष्ण और शिवाजी जैसी परंपराओं को जीवंत रखा। त्याग,समर्पण और दूरदृष्टि के बल पर नारी शक्ति परिवार से लेकर राष्ट्र तक संस्कृति का ध्वज उठाए हुए है।इस अवसर कुबेर राम,प्रेम प्रकाश राय ,राघो राय,उमेश चन्द्र पाण्डेय, रामाशीष राम,डाक्टर हरिश्चंद्र राय,बलीराम राय,बद्री वर्मा,मुनेश्वर सिंह कुशवाहा,चंद्रदीप सिंह आदि भारी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उजागीर राय , संचालन ओमकार नाथ राय ने किया ।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.