लाखों रुपए की अवैध शराब के साथ तस्कर चढ़ा नगसर पुलिस के हत्थे

 

 

अजित कुमार सिंह 

नगसर । स्थानीय थाना पुलिस को बीते सोमवार की देर रात्रि को बडी कामयाबी मिली है,पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान सूर्यभानपुर नहर पुलिया ने समीप से मऊ नंम्बर की एक मैजिक से दो लाख 13 हजार की 37 पेटी 180 एम एल की 8 P M अंग्रेज़ी शराब ( 319 लीटर) को बरामद किया है । पुलिस ने इसके अलावा एक अंतरप्रांतीय शराब तस्कर शमशाद अंसारी निवासी अरारूआ थाना करगहा जिला रोहतास बिहार को दबोचा,पुलिस शराबसे लदी मैजिक सहित दबोचे गये शराब तस्कर को थाने लेकर चली आई ,जहाँ आज मंगलवार को तस्कर से पूछताछ के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर कोर्ट में पेश किया,जहाँ से कोर्ट ने आरोपी को चौदह दिनों की न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेंज दिया।पुलिस ने इसके बाद बरामद शराब को सील करने के साथ ही वाहन को भी सीज कर दिया,और पूरे मामलें की छानबीन में जुट गई, थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ खडवल सूर्यभानपुर मार्ग पर बीते सोमवार की देर रात्रि को वाहनों की चेकिंग कर रहे थे,कि इसी दौरान नगसर की ओर से एक तेज रफ्तार मैजिक आता दिखा।
बताया कि जब उसे रोकने का इशारा किया तो वह तेजी से दिलदारनगर की ओर भागने लगा,जिसे कुछ दूरी पर ही पिछाकर और घेराबंदी कर दबोच लिया,बताया कि तलाशी लेने पर फल के कैरेट में छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में शराब बरामद किया गया।थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्कर ने पूछताछ में बताया कि वह इस धंधे में काफी दिनों से लिप्त है, उन्होंने बताया कि शराब तस्कर के अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शराब तस्करी किसी कीमत में नहीं होने दिया जाएगा।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.