दो बाइक सवारों की आपस में जोरदार भिड़ंत,एक रेफर

सेवराई। भदौरा दिलदारनगर मुख्य नहर मार्ग के फरीदपुर पुलिया के समीप मंगलवार की शाम तेज रफ्तार दो बाइक सवारों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में मौजूद लोगों के द्वारा घायल बाइक सवार को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज गाजीपुर के लिए रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एकरार खान पुत्र इस्लाम (18) निवासी रामपुर फुफुआंव अपने एक आवश्यक कार्य से मनिया जा रहे थे। यह अभी भदौरा दिलदारनगर मुख्य नहर मार्ग के फरीदपुर गांव के सभी पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर वहीं छटपटाने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने इन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।
वही इस सम्बंध में पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.