पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद, आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस

 

गाजीपुर। कासिमाबाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई है। थाना कासिमाबाद पुलिस टीम ने सोमवार को मऊ रोड स्थित टोडार तिराहे के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश बादल यादव को पैर में गोली लगने से घायल कर दबोच लिया। वहीं उसका साथी दिव्यांशु उर्फ जिलाजीत यादव पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त बादल यादव ने भागने के दौरान पुलिस पर फायरिंग की, जिस पर आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें बादल घायल हो गया। मौके से एक अदद तमंचा .315 बोर व दो खोखा कारतूस बरामद किए गए। घायल को सीएचसी कासिमाबाद भेजकर उपचार कराया जा रहा है।

पूर्व घटना का खुलासा:

28 सितम्बर को शाहबाजपुर निवासी प्रदीप यादव ने तहरीर दी थी कि उसकी JCB मशीन देखकर दिव्यांशु उर्फ जिलाजीत ने रंगदारी के तौर पर 28 हजार रुपये वसूल किए थे। इसके बाद लगातार फोन कर 1 लाख रुपये की मांग करते हुए गोली मारने की धमकी दी जा रही थी। 27 सितम्बर की रात प्रदीप को रोककर बदमाशों ने पिस्टल सटाकर धमकी दी थी कि रकम न देने पर जान से हाथ धोना पड़ेगा।

गिरफ्तार अभियुक्त:

दिव्यांशु उर्फ जिलाजीत यादव पुत्र इन्द्राशन यादव, निवासी राजापुर कला थाना कासिमाबाद व बादल यादव पुत्र रामशीष यादव, निवासी सद्दोपुर थाना करीमुद्दीनपुर है।

आपराधिक इतिहास:

दोनों अभियुक्तों पर हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, मारपीट, गाली-गलौज, एससी/एसटी एक्ट समेत आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

इस सफलता को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी व उनकी टीम शामिल रही।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.