ग़हमर गांव में दो पक्षो के युवाओं द्वारा की गई गोलीबारी की घटना में पुलिस ने कुल 11 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय गांव के बुढ़वा महादेव मंदिर के पास शुक्रवार की दोपहर दो पक्षो के युवाओं द्वारा की गई गोलीबारी की घटना में पुलिस ने कुल 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर
कार्यवाही करनी शुरू कर दी है। घटना के बाद से ही पुलिस की कई टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी एवं घटना के पर्दाफाश हेतु जगह-जगह दबिश दे रही है ज्ञात हो कि शुक्रवार की दोपहर गांव के ही दो पट्टी के युवाओं में पुराने रंजीस को लेकर अदावत चल रही है पहले से ही दोनों पक्ष के युवाओं द्वारा सोशल मीडिया पर 26 तारीख को जंग का ऐलान करने का संदेश और जगह भेजा गया था जिस पर दोनों पक्ष के युवा धारदार हथियार सहित हवा में पिस्टल लहराते हुए आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते लगभग 700 मीटर की गली ईंट पत्थर और कारतूस के खो खो से भर गई। फायरिंग की आवाज सुन लोग सिहम कर घरों में कैद हो गए। इनके द्वारा की गई इस घटना में एक व्यक्ति के दरवाजे पर धारदार हथियार के निशान मिले तो एक व्यक्ति के दीवाल पर लगी गोली से टाइल्स टूट गए। लगभग 30 मिनट तक तांडव मचाने के बाद दोनों पक्ष के लोग वहां से निकल गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज किया। इस संबंध में कोतवाल शैलेश मिश्र ने बताया कि हल्का इंचार्ज राजीव पांडेय की तहरीर पर कई नामजद सहित 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर चिन्हित किया जा रहा है।सीसीटीवी एवं अन्य स्रोतों से इनकी पहचान कराई जा रही है जो भी इसमें संयुक्त पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

