खण्ड शिक्षा अधिकारी को खबर नहीं प्रधानाध्यापक ने विद्यालय में लगे हरे पेड़ कटवा डाले

 

सेवराई। एक तरफ जहां सरकार प्रदेश को हरा भरा बनाने के सपने को साकार करने के लिए वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम चला रही है तोटी वही शिक्षा विभाग के ही एक प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय परिसर में लगे हरे पेड़ों को कटवाये जाने का मामला प्रकाश में आया है। पेड़ कटाई का वीडियो वायरल होने के बाद प्रधानाध्यापक द्वारा पेड़ कटवाने की जगह को समतल कर दिया गया है ताकि यह न लगे कि यहां पहले पेड़ भी था।
शिक्षा क्षेत्र भदौरा के कंपोजिट विद्यालय कुतुबपुर के विद्यालय परिसर में लगे हरे पेड़ों को प्रधानाध्यापक तुफैल अहमद खान ने कटवा दिया और इस पेड़ कटाई का वीडियो किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद प्रधानाध्यापक द्वारा उक्त जमीन को समतल कर दिया गया ताकि यह न प्रतीत हो यहां पहले पेड़ भी था मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना था कि गर्मी के दिनों में इस पेड़ के नीचे अध्यापक बच्चों को बैठा कर पढ़ाते थे एवं बच्चों को भी गर्मी से राहत मिलती थी हरे पेड़ों को कटवाए जाने के बाद अब बच्चों को तीखी धूप का सामना करना पड़ेगा। वह इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि मामले की जानकारी मुझे नहीं थी मैं स्वयं इस मामले की जांच करूंगा और जो भी दोषी पाया जाएगा उसे खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी। मेरे द्वारा हरे पेड़ों की कटाई के संबंध में कोई अनुमति नहीं दी गई है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.