गहमर इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न,प्रधानाचार्य द्वारा अवैध रूप से की गई धन निकासी का है मामला

सेवराई। गहमर इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति की एक बैठक सोमवार की दोपहर समिति के अध्यक्ष, प्रबंधक समेत पूर्व विधायक सुनीता सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुई। जिसमें पदच्युत प्रधानाचार्य मारकंडे यादव के खिलाफ विद्यालय के विभिन्न खातों से अवैध रूप से की गई धन निकासी एवं एमडीएम में किए गए धांधली एवं अनियमितता के खिलाफ जिला विद्यालय निरीक्षक से जांच की मांग किए जाने के बाद भी पदच्युत प्रधानाचार्य का विद्यालय आना और जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जांच प्रक्रिया को लंबे समय तक उलझाए रखने पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष अखिलेश नारायण सिंह ने कहा कि पदच्युत प्रधानाचार्य द्वारा शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों के मिली भगत से कमेटी के ऊपर बे बुनियाद आरोप लगाते हुए कमेटी को भंग करने की साजिश की जा रही है। कमेटी के द्वारा पूर्व में ही प्रधानाचार्य पर विद्यालय के विभिन्न खातों से अवैध निकासी एवं एमडीएम में धांधली एवं अनियमितता के खिलाफ बार-बार जांच की मांग की जा रही है लेकिन इनकी जांच प्रक्रिया को लंबे समय तक टालना शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारियों का मिलीभगत होना प्रतीत हो रहा है। वही प्रबंधक अजय सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्य फर्जी नियुक्ति के जरिए यहां पर कार्यरत हैं इस संबंध में पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने बताया कि कमेटी द्वारा प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगे हैं अवैध रूप से धन निकासी सहित विद्यालय में अनियमितता के मामले की जांच की मांग की गई है इन सभी मामलों को मैं लिखित रूप से शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री से मिलकर अवगत कराऊंगी। उक्त अवसर पर सुजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, बीरदेव उपाध्याय,अमित सिंह सिकरवार, कुणाल सिंह, संजय सिंह सतपाल सिंह सहित गांव के दर्जनों लोग मौजूद रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.