दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर छापा, रिजर्वेशन सुपरवाइजर समेत दो गिरफ्तार,टिकट दलाली का मामला,दर्ज हुआ मुकदमा

 

दिलदारनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेल खण्ड के दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि दिलदारनगर जंक्शन के आरक्षण काउंटर पर टिकट दलाली का खेल चल रहा है। जिसमें कुछ रेल कर्मचारी भी शामिल है।शिकायत पर C I B (खुफिया अपराध शाखा) दानापुर की टीम ने जंक्शन पर छापा मारा जिसमें रिजर्वेशन सुपरवाइजर मुकेश कुमार व टिकट दलाल मुकेश यादव को टिकट दलाली करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।आरपीएफ ने दोनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए दोनो को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को दोनो आरोपियों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।वही मजिस्ट्रेट ने दोनो को जेल भेज दिया।

आरपीएफ पोस्ट दिलदारनगर के प्रभारी निरीक्षक गणेश सिंह राणा ने बताया कि जंक्शन पर आरक्षित टिकटों का दलाली का खेल लंबे समय से चल रहा था।जिससे टिकट दलाल काफी सक्रिय थे।और कुछ रेलकर्मी भी इसमें संलिप्त है। जिसका कई लोगों ने दानापुर मंडल में शिकायत किया था।
शिकायत पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में स.उ.नि. अशोक यादव , आ.सुमेश केशरी, आ.हरिशंकर सिंह सभी रेसुब पोस्ट दिलदारनगर व प्र.आ. बिरेन्द्र कुमार गुप्ता/अपराध आसूचना शाखा(CIB)/दानापुर द्वारा AC तत्काल के समय गोपनीय तरीके से छापा मारी किया गया तो ड्यूटी में कार्यरत श्री मुकेश कुमार रिजर्वेशन सुपरवाईजर ड्यूटी पर मौजूद थे तथा उनके पास 02 तत्काल आरक्षण टिकट पाया गया जिसकी जाँच करने पर एक तत्काल 3 AC का टिकट दानापुर-सिकंदराबाद एक्स.का दिलदारनगर जंक्शन से सिकंदराबाद तक पाया गया जिसका आरक्षण माँग पत्र से मिलान किया गया तो उक्त यात्री वही पर मौजूद मिला जो सही पाया गया।जिसके बाद रेसुब द्वारा दूसरा तत्काल टिकट चेक किया गया तो आरक्षण माँग पत्र में यात्री एवं आरक्षण कराने वाला व्यक्ति मौके पर मौजूद नहीं था | कुछ समय बाद टिकट दलाल मुकेश यादव, उम्र- 26 वर्ष, राजनाथ यादव निवासी ग्राम मिर्चा, थाना- दिलदारनगर, जिला- गाजीपुर (उ.प्र.) टिकट लेने के लिए आया जिसे मौके से गिरफ्तार किया गया तथा पूछने पर बताया कि वह सुबह में आरक्षण काउंटर पर आया था तथा ड्यूटी में कार्यरत मुकेश कुमार से संपर्क किया तथा मुंबई जाने के लिए आरक्षण तत्काल टिकट लेने की बात की गई तो उनके द्वारा टिकट पर अंकित मूल्य से 2500 ज्यादा लेने का माँग किया | उपरोक्त घटना में संलिप्त टिकट दलाल मुकेश यादव तथा मुकेश कुमार, रेलवे रिजर्वेशन सुपरवाईजर को उसके अपराध का कारण बताते हुए गिरफ्तार किया गया। तथा जप्तशुदा PRS टिकट को नियमानुसार बुकिंग कार्यालय से फ्रीज/लॉक करवाया गया | मुकेश कुमार रिजर्वेशन सुपरवाईजर के विरुद्ध पूर्व में भी अवैध रूप से रेलवे PRS टिकट का कारोबार करने में संलिप्ता पाई गयी थी जिसके बाबत रेसुब पोस्ट आरा में भी रेल अधिनियम के तहत मुक़दमा पंजीकृत किया गया है |
उपरोक्त घटना के बाबत रेसुब पोस्ट दिलदारनगर में संलिप्त दो व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। तथा 30 अगस्त को अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रेलवे डी.डी.यू. के समक्ष भेजा गया। जहाँ से न्यायालय द्वारा दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार चौकाघाट वाराणसी भेजा गया है |

Don't try, this is illigal.