कुशीनगर: बुलडोज़र से हटवाया अतिक्रमण, बस चालक और परिचालक से फल विक्रेताओं से हो चुकी है मारपीट

कुशीनगर: तमकुहीराज कस्बे के मुख्य मार्ग पर पटरी के दोनों तरफ हो रहे अतिक्रमण को अधिकारियों ने बुलडोज़र लगाकर हटवाया। दुबारा अतिक्रमण करने पर सामान जब्ती आउट जुर्माना लगाए जाने की हिदायत भी दी गई।

अतिक्रमण बन रहा है जाम का कारण

तमकुहीराज के मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ अतिक्रमण के चलते जाम लगने की समस्या का लोगों को सामना करना पड़ रहा था।


यह भी पढ़ें: तमकुहीराज में बिना मान्यता वाले स्कूल पर कार्यवाई


जाम के झाम को देखते हुए उपजिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी एवं थानाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण को हटवाया। उन्होंने हिदायत भी दी कि अतिक्रमण पाये जाने पर सम्बन्धित लोगों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही भी की जायेगी और सामान जब्त कर जुर्माना भी वसूला जाएगा।

फल व्यापारियों की बस चालक और परिचालक से हो चुकी है मारपीट

एक सप्ताह पूर्व तमकुहीराज के मुख्य चौराहे पर फल व्यापारियों और उ0प्र0 परिवहन निगम के चालक एवं परिचालक के बीच मारपीट भी नही थी। तभी से नगर पंचायत द्वारा मुनादी करा कर अतिक्रमण को हटाये जाने हेतु अनुरोध किया जा रहा था। परन्तु सम्बन्धित अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा था।

इस अभियान में उपजिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा, नायब तहसीदार कुन्दन वर्मा, अधिशासी अधिकारी उत्तम वर्मा, थानाध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ला, कस्बा चौकी प्रभारी मृत्युन्जय सिंह के साथ भारी संख्या में पुलिस बल एवं नगर पंचायत के कमर्चारी मौजुद रहे।

अपने आसपास की भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे ग्रुप में जुड़े

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.