कुशीनगर: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा मेला और छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन
Kushinagar: Tricolor fair and photo exhibition organized under 'Every Home Tricolor' campaign
कसया,कुशीनगर:‘हर घर तिरंगा’ अभियान-2025 के अंतर्गत जिला प्रशासन कुशीनगर ने जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में विशेष तिरंगा मेला का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर राजकीय बौद्ध संग्रहालय, संस्कृति विभाग, कुशीनगर द्वारा तिरंगा पर आधारित एक विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई, जिसने आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
प्रदर्शनी में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के गौरवशाली इतिहास, इसके विकास की यात्रा और स्वतंत्रता संग्राम में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को जीवंत चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। साथ ही, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से दर्शाते हुए नागरिकों में राष्ट्रीय एकता और गर्व की भावना जागृत की गई।
कार्यक्रम में राज्य बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त राजेश्वर सिंह ने कहा कि यह आयोजन ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जिले की प्रतिबद्धता का प्रतीक है और यह नागरिकों में देशभक्ति की भावना को और सुदृढ़ करता है।
Read more: गोरखपुर: बड़हलगंज में 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के लिए संकल्प गोष्ठी का आयोजन, नारी सशक्तिकरण और राष्ट्र जागरण पर जोर
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व सैनिक कल्याण निगम के रिटायर्ड विंग कमांडर आलोक सक्सेना, जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, जिला पंचायतीराज अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, पर्यटक सूचना अधिकारी डॉ. प्राण रंजन समेत जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्यजन मौजूद रहे।
संग्रहालय प्रतिनिधि तेज प्रताप शुक्ला ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया, जबकि तरुण शुक्ला ने प्रदर्शनी का विस्तृत परिचय देकर सभी को अवलोकन कराया। इस दौरान धीरेंद्र कुमार मिश्रा, दिनेश दूबे, मिर्ज़ा नसीरुद्दीन बेग, ललित सहित संग्रहालय के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।


