गोरखपुर: मेहड़ा में खरीफ फॉर्म स्कूल कृषक प्रशिक्षण आयोजित, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की विशेष जानकारी

Gorakhpur: Kharif Farm School Farmer Training organized in Mehda, special information on modern farming given to farmers

गोरखपुर, गोला : गोला विकासखंड के ग्राम मेहड़ा में प्रधान संपूर्णानंद शुक्ल के दरवाजे पर खरीफ फसल वर्ष 2025-26 के लिए खरीफ फॉर्म स्कूल कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। इस प्रशिक्षण में किसानों को खरीफ की प्रमुख फसल धान सहित मक्का, मिलेट्स और अन्य फसलों की उन्नत खेती पर वैज्ञानिक तरीके से विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया गया।

प्रशिक्षण के मुख्य वक्ता पूर्व अपर जिला कृषि अधिकारी राम आधार यादव ने किसानों को धान की वैज्ञानिक खेती तकनीक, कृषि उपकरणों का सही उपयोग, उन्नत बीज चयन, फसल सुरक्षा उपाय, प्राकृतिक खेती और उपज बढ़ाने के आधुनिक तरीके समझाए। उन्होंने बताया कि समय पर सही तकनीक अपनाने से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में कई गुना वृद्धि संभव है।

प्रभारी बीज भंडार राज नारायण यादव, बीटीएम शेषनाथ पाल और दीपांकर ने भी किसानों को बीज उपचार, पौध संरक्षण, और जल प्रबंधन के महत्व पर जानकारी दी। प्रशिक्षण के बाद किसानों के साथ धान के खेतों का निरीक्षण किया गया, जिसमें फसल की स्थिति बेहद उत्कृष्ट पाई गई और किसी भी प्रकार के कीट या रोग का प्रकोप नहीं मिला।


Read more: गोरखपुर: 8 साल की आफरीन की नाले में डूबकर दर्दनाक मौत, नगर निगम की लापरवाही पर भड़का गुस्सा


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान संघ अध्यक्ष संपूर्णानंद शुक्ल ने की, जबकि संचालन राज नारायण ने किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरमणि त्रिपाठी, राजन यादव, देवानंद, अशोक, उदयभान, चंद्रमौलि, मनोज, अनारी देवी, मंजू देवी, मुन्नी देवी समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.