डारीडीह, बहादुरपुर, बेमुई गांव बाढ़ की पानी से घिरा, हजारों हेक्टेयर धान की‌ फसलें पूरी तरह से जलमग्न

रिपोर्ट-अजित कुमार सिंह

नगसर:  बाढ के पानी से डारीडीह बहादुरपुर बेमुई पुरी तरह घीर गया है मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है,बाढ के पानी के चलते हजारों हेक्टेयर धान की‌ फसलें पूरी तरह से जलमग्न हो चुकी है,बाढ के पानी से प्रभावित लोग काफी परेशान नजर आ रहे है,लोग सहायता के नाम पर प्रशासन पर खानापूर्ती का आरोप लगाया है।

बाढ के पानी से कई स्कूल, पंचायत भवन घिर गये है, सुहवल बेमुआ नगसर दिलदारनगर मार्ग पर बाढ का पानी चढ गया है, प्रवाहित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए समाजसेवी एवं पूर्व प्रधान दीपक सिंह ने लोगों के लिए मदद का हाथ बढाया है,वह नावं से लोगों के दरवाजे तक जाकर अब तक करीब तीन सौ से अधिक लोगों तक राहत सामाग्री वितरित कर चुके है।

लोगों ने कहा कि प्रभावित गावों के लोग प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे है, प्रशासन लोगों तक राहत सामाग्री पहुंचाने में जुटा है,जो नाकाफी है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.