प्राचीन शिव मंदिर देवकली में विशाल भंडारा एवं भजन कीर्तन का हुआ आयोजन

सेवराई। तहसील क्षेत्र के देवकली गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में बुधवार को लगातार सातवें वर्ष विशाल भंडारा एवं भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर समिति के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोकगीत कलाकारों के द्वारा भजन कीर्तन किया जा रहा था भंडारा में मंदिर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को महाप्रसाद ग्रहण कराया जा रहा था।

समिति के अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह यादव एवं ग्राम प्रधान राम प्रवेश मौर्य के द्वारा ग्रामीणों का सहयोग से प्रत्येक वर्ष श्रावण मास के अंतिम सोमवार के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांव से हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां आकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन करने के साथ ही भंडारा में प्रसाद ग्रहण करते हैं।

समिति के सदस्यों के द्वारा कठिन परिश्रम और महत्व से इस आयोजन को संपन्न कराया जाता है। बुधवार को हुए विशाल भंडारे के दौरान मंदिर प्रसार में ही लोकगीत कलाकारों के द्वारा विभिन्न प्रकार की भक्ति गीतों पर लोग खूब झूम रहे थे। इस मौके पर विशाल भंडारा का लगातर 7वां वर्ष आयोजन किया गया। मंदिर समिति के तरफ से

इस मौके पर ग्राम प्रधान राम प्रवेश मौर्या, सदानंद गिरी, जनार्दन राम, डॉ श्याम बिहारी यादव, कमलेश कुशवाहा, रामाकांत रॉय, सतीश गुप्ता, रमन राय, सन्तोष गुप्ता, रविकांत राय, शिवजी यादव, हरिकेश कुशवाहा आदि सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.