अज्ञात युवक का भदौरा-दिलदारनगर मार्ग के किनारे गड्ढे में मिला शव,फैली सनसनी,पुलिस शिनाख्त में जुटी

सेवराई। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के रक्साहां गांव में बुधवार देर शाम एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गांव के दादा के बारी और काली मंदिर के बीच भदौरा-दिलदारनगर मार्ग किनारे पानी भरे गड्ढे में शव पड़ा मिला। युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है।

शव का निचला हिस्सा पानी में और ऊपरी हिस्सा बाहर था। गांव के बच्चों ने सबसे पहले शव को देखा और शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। उप निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि युवक के लोअर की जेब से 170 रुपये बरामद हुए हैं। लेकिन कोई पहचान पत्र नहीं मिला है।

पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। युवक की पहचान कराने का प्रयास जारी है। घटनास्थल के आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.