Gorakhpur News: जलेश्वरनाथ मंदिर प्रवेश द्वार का हुआ शिलान्यास, चिल्लूपार विधायक और चेयरमैन ने किया भूमि पूजन

बड़हलगंज/गोरखपुर: क्षेत्रीय आस्था का प्रमुख केन्द्र बाबा जलेश्वरनाथ मंदिर का नगर पंचायत बड़हलगंज द्वारा प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा। सोमवार को निर्माण के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया।

श्रावण मास के अंतिम सोमवार से नगर के प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर बाबा जलेश्वरनाथ का नगर पंचायत द्वारा प्रवेश द्वार का निर्माण शुरू हो गया है। चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी व चेयरमैन प्रीति उमर ने स्थानीय सभासद सुनील यादव के साथ भूमि पूजन किया।


यह भी पढ़ें: Gorakhpur News: सहजनवा में पढ़ाई की जगह घास छिल रहे हैं बच्चे


इस दौरान विधायक राजेश त्रिपाठी ने कहा कि लंबे समय से नगर की जनता प्रवेश द्वार बनवाने का मांग कर रही थी जिसे चेयरमैन प्रीति उमर व उनके पति महेश उमर के कुशल नेतृत्व में अब पूर्ण होगा।

महेश उमर ने बताया कि राज्य वित्त आयोग द्वारा भव्य व सुंदर प्रवेश द्वार का निर्माण कराया जाएगा, जो जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा।

इस दौरान अधिशासी अधिकारी राम समुख, डीपीएम पूजा राय, सभासद दीपक शर्मा, राजेश पटवा, डॉ अश्वनी वर्मा, उमेश निगम, जय हिंद, संजय निगम, अमरनाथ उमर, सुरेश उमर, ओमप्रकाश गुप्ता, शिवम सोनी, बृजेश उमर, लिपिक सुनील कुमार, सुरेश सोनकर, रवि कन्नौजिया, लल्लू शर्मा, कार्तिक त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.