लल्लनटॉप को अभिनव पांडेय ने कहा अलविदा, ख़ुद के वेंचर के कर सकते हैं शुरुआत

नई दिल्ली। महाकुंभ रिपोर्टिंग से लल्लनटॉप के जाने माने पत्रकार अभिनव पांडेय ने स्टीफा दे दिया है। भड़ास4मीडिया डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार उनका स्तीफ़ा स्वीकार हो चुका है।

लल्लनटॉप की पहचान बने अभिनव पांडेय का यह फैसला न सिर्फ टीम के लिए चौंकाने वाला रहा, बल्कि उनके चाहने वालों के लिए भी एक बड़ी हलचल जैसी खबर है।

बताया जा रहा है कि अभिनव अब कुछ साथियों के साथ मिलकर कुछ नया करने जा रहे हैं। एक अलग रास्ता, एक नई शुरुआत। हालाँकि, कुछ अटकलें यह भी हैं कि लल्लनटॉप के अंदरूनी मतभेद और विचारों के टकराव ने भी इस फैसले को जन्म दिया।

सौरभ द्विवेदी के बाद अगर किसी चेहरे ने लल्लनटॉप को ज़मीन से जोड़ा और भरोसेमंद पत्रकारिता की मिसाल पेश की, तो वो अभिनव पांडेय ही थे। अभिनव को महाकुंभ के कवरेज से लोग याद करते हैं।

सूचना है कि अभिनव को मनाने के सारी कोशिश नाकाम रही है। हालांकि अभिनव ने इस मामले में अभी तक कुछ कहीं भी नहीं कहा है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.