सिद्धार्थनगर: सांसद जगदंबिका पाल मृतक दंपति के परिजनों से मिले

Siddharthnagar: MP Jagdambika Pal met the family members of the deceased couple

Sidharthnagar:सिद्धार्थनगर जिले के नगर पंचायत बढ़नी में दवा कारोबारी मदन मोहन अग्रवाल और उनकी पत्नी अंजू अग्रवाल की रहस्यमय परिस्थितियों में हुई मृत्यु के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। यह दर्दनाक हादसा बीते गुरुवार को घटित हुआ, जिसने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया।

इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही डुमरियागंज के लोकप्रिय सांसद जगदंबिका पाल शनिवार को मृतक दंपति के आवास पर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का हर संभव भरोसा दिलाया।


Read more: भ्रूण हत्या एवं किशोरी से दुष्कर्म के मामलें में फरार चल रहे आरोपी को नगसर पुलिस ने किया गिरफ्तार


सांसद पाल ने कहा कि दुख की इस घड़ी में परिवार अकेला नहीं है, सरकार और प्रशासन हर तरीके से सहायता के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने परिजनों को आर्थिक, सामाजिक और प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया।

इस मौके पर भाजपा नेत्री और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, राजकुमार उर्फ राजू शाही, सिद्धार्थ पाठक, सूर्यप्रकाश पांडेय, अनिल अग्रहरि सहित कई स्थानीय भाजपा नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मृतक आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

यह मामला अब जिलेभर में चर्चा का विषय बन गया है, और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.