नगसर पुलिस ने ईंट लदे ट्रैक्टरों से बड़ी मात्रा में अवैध देशी व अंग्रेजी शराब के साथ चार तस्करों को दबोचा

 

अजीत कुमार सिंह

नगसर । नगसर हाल्ट थाना पुलिस ने ट्रैक्टर से शराब तस्करी का बडा भंडाफोड किया है,पुलिस ने चेकिंग के दौरान इलाके के असांव के समीप से ईंट लदे दो ट्रैक्टर ट्राली से साढे चार लाख की 85 पेटी अंग्रेज़ी,देशी शराब और वीयर बरामद किया है।जो बिहार लेकर जा रहे थे।पुलिस ने इस दौरान चार शराब तस्करों को भी दबोचने में सफलता हाथ लगी है,पुलिस ने बरामद शराब सहित दोनों ट्रैक्टरों और तस्करों को थाना लेकर चली आई,जहाँ उनसे कडी पूछताछ के बाद चारों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया ।पुलिस के अनुसार जो शराब तस्कर दबोचे गये है,उनमें हरिराम नौली थाना रेवतीपुर,कृष्ण कुमार राय उर्फ डब्लू राय असांव थाना नगसर हाल्ट, छोटू बोंगा लोहदरा थाना लोहदरा जनपद रांची झारखण्ड एवं नरायण राम सोनहरिया थाना जमानियां गाजीपुर है।जबकि फरार तस्कर चन्दन राय उर्फ भुल्लन राय निवासी सोनहरिया थाना जमानियां की तलाश में पुलिस जुटी है।
थानाध्यक्ष अभिराज सरोज ने बताया कि वह खुद अपने ‌पुलिस टीम उपनिरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा,आरक्षी अभिनव यादव,आरक्षी विष्णु मौर्या और आरक्षी चन्द्रदेव के साथ असांव गाँव के समीप मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि दो ट्रैक्टर ईंट लदे तेजी से आते दिखे जब उन्हें रूकने का ईशारा किया तो वह तेजी से नगसर की ओर भागने लगे। जिसे कुछ दूर जाते ही दबोच लिया गया।
बताया कि शक होते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कुछ दूर जाते ही दोनों ट्रैक्टरों और उसपर बैठे चार लोगों को दबोच लिया,बताया कि‌ तलाशी लेने पर ट्राली में ईंट के बींच में त्रिपाल से ढंककर रखे गये भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों ट्रैक्टरों से 10 पेटी बियर,20 पेटी देशी 43 पेटी 8PM अंग्रेजी शराब,9 पेटी डार्क ब्लू,1 पेटी बलेन्डर प्राइड,1 पेटी आरएस 750 ML,1 पेटी आरएस 375 ML बरामद हुआ,जिसकी‌ कीमत करीब साढे चार लाख है।

थानाध्यक्ष अभिराज सरोज ने बताया कि दबोचे गये शराब तस्करों ‌का चालान कर,शराब और ट्रैक्टरों को‌ सीजकर दिया गया है,और मामलें‌की छानबीन की जा रही है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.