सेवराई तहसील क्षेत्र में बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

सेवराई।तहसील क्षेत्र के भदौरा ब्लॉक के 46 ग्राम पंचायतों में बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व खण्ड विकास अधिकारी भदौरा ने किया। शासन के मंशा के अनुरूप विकास खण्ड भदौरा को बृहद वृक्षारोपण के लक्ष्य 80068 के सापेक्ष सभी ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण का कार्य सम्पन्न हुआ।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए खण्ड विकास अधिकारी

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी के. के. सिंह द्वारा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत भदौरा, सेवराई, मिश्ररौलिया, देवल और बारा में वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अभियान को पूर्ण करने में सबके सहयोग की अपेक्षा की है।

इस कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में सभी ग्राम प्रधान सुभाष यादव,प्रदीप राजभर,नरेंद्र सिंह,टी ए अजय कुमार,रोजगार सेवक, सचिव,राजीव शर्मा, कमलकांत सिंह,के सेक्टर प्रभारी और ग्राम प्रधान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने जन सहभागिता के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण को संरक्षित करने में मदद करता है, बल्कि यह हमारे जीवन को भी बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वृक्ष हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, वायु प्रदूषण को कम करते हैं और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में मदद करते हैं।

खण्ड विकास अधिकारी भदौरा के के सिंह ने बताया कि बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन एक महत्वपूर्ण पहल है। जो पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में मदद करेगा। इस कार्यक्रम में जन सहभागिता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।और हमें उम्मीद है कि यह पहल आगे भी जारी रहेगी।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.