करंट की चपेट में आने से ज्ञानेंद्र की मौत,परिजनों में मचा कोहराम,पसरा सन्नाटा

नगसर । नगसर हाल्ट थाना के गोंहदा गाँव में बीते देर रात्रि को करंट की चपेट में आने से ज्ञानेंद्र कुमार सिंह उम्र करीब 34 वर्ष की मौत हो गई,जिसके चलते परिजनों में कोहराम मच गया,जबकि इस हादसे के चलते गाँव में सन्नाटा पसर गया।पति के मौत के बाद पत्नी रिंकू देवी,मां सावित्री देवी सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था,हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेंज दिया।मृतक युवक के पिता हरिश्चंद्र सिंह ने बताया कि उनके दो पुत्र थे,जिनमें मृतक ज्ञानेंद्र बडा था जो हरियाणा के खरखोदा स्थित मारूती सुजकी कम्पनी में काम करता था,जबकि विजेंद्र उसका छोटा पुत्र है,जो अभी पढाई करता है।पिता ने बताया कि उसका बडा पुत्र बीते देर रात्रि को घर के कमरें में गर्मी के चलते विद्युत बोर्ड में पंखे का प्लग लगा रहा था कि अचानक करंट की चपेट में आ गया,जिसके बाद आननफानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया,जहाँ चिकित्सक ने देखते ही उनके बडे पुत्र को मृत घोषित कर दिया।पिता हरिश्चंद्र सिंह ने बताया कि उनका बडा पुत्र अपने छोटे भाई के 25 जून को सगाई में शामिल होने के लिए तीन दिन पहले घर आया था,बताया कि मृतक पुत्र की शादी दस वर्ष पहले क्षेत्र के महना में हुई थी,उसके दो पुत्र है,जिनमें अनंस बडा जबकि अखिल छोटा है,जो अभी पढते है।पिता ने बताया कि वह खुद घर पर रहकर किसानी करते है।
बताया कि बडा मृतक पुत्र काफी होनहार था,जो परिवार का एकमात्र कमासूत था,बडा पुत्र ज्ञानेंद्र आज 27 जून को‌ अपने ड्यूटी स्थल पर जाने वाला था,मगर शायद उपर वाले को कुछ और ही मंजूर था,हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।थानाध्यक्ष अभिराज सरोज ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया गया है,बताया कि मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.