विद्युत विभाग की छापेमारी,12 उपभोक्ताओं के लोड बढ़ाए गए, 12 बड़े बकायेदारो के कनेक्शन काटे

 

 

सेवराई। तहसील क्षेत्र के स्थानीय गांव में विद्युत विभाग के द्वारा अधिक लॉस वाले एरिया में अधिशासी अभियंता विधुत वितरण खण्ड चतुर्थ जमानिया गोपीचंद के निर्देश पर उपखंड अधिकारी अमित सिंह के नेतृत्व में 20 सदस्यीय विभागीय टीम ने छापेमारी की। इस दौरान संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ता में हड़कम्प की स्थिति बनी रही। टीम के द्वारा की गई छापेमारी में 12 उपभोक्ताओं के लोड बढ़ाए गए, 12 बड़े बकायेदारो के कनेक्शन काटे गए। वही सात उपभोक्ताओं पर विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। विभाग के द्वारा हुई इस बड़ी कार्रवाई के चलते लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

बिजली विभाग के उपखंड अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि सेवराई विद्युत फीडर से गांव के वार्ड नंबर 5 सहित अन्य हिस्सों में आए दिन बिजली की समस्या एवं अत्यधिक लोड की शिकायत मिल रही थी। जिसके लिए विभाग के द्वारा टीम गठित करते हुए शनिवार को महा अभियान चलाते हुए चेकिंग किया गया। मेगा अभियान के दौरान मौके पर पाई गई विभिन्न अनियमितताओं के खिलाफ कार्यवाही भी की गई। इस दौरान संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को समय से बिजली का बिल भुगतान करने की अपील की गई वही चोरी से बिजली उपयोग कर रहे सात उपभोक्ताओं पर मुकदमा दर्ज करते हुए चेतावनी भी दिया गया है। 12 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए वही अत्यधिक लोड वाले 12 उपभोक्ताओं के लोड में वृद्धि भी किया गया। बताया कि यह अभियान इसी तरह जारी रहेगा जब तक क्षेत्र की अनियमितताएं पूर्णतः सही नहीं हो जाती है।

इस दौरान अवर अभियंता राजकुमार सहित कई फीडर के विधुत कर्मी मौजूद रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.