Errol Musk India Visit: इरॉल मस्क ने अयोध्या पहुँचकर किया पूजा-अर्चन

News Desk (शशांक पान्डेय): दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क के पिता इरॉल मस्क बुधवार को अयोध्या पहुंच रामलला और हनुमान गढ़ी में पूजन-अर्चन किये।

वे प्राइवेट जेट से दिल्ली से अयोध्या एयरपोर्ट आए। उनके साथ बेटी एलेक्जेंड्रा मस्क, मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा समेत 16 लोगों का प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहे।

इरॉल मस्क पारंपरिक कुर्ता-पायजामा में नजर आए वे सबसे पहले राम मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने विधिवत दर्शन-पूजन किया और करीब 40 मिनट तक मंदिर परिसर में रुके। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया और उसकी ऐतिहासिकता के बारे में जाना। मंदिर ट्रस्ट की ओर से उन्हें रामलला का प्रसाद भेंट किया गया।


यह भी पढ़ें: RCB Victory Parade Stampade: आरसीबी के विक्ट्री परेड में 7 की मौत, 25 से अधिक घायल


राम मंदिर के बाद इरॉल मस्क हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने परिक्रमा की और संकटमोचन सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास तथा वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास से मुलाकात भी की। उन्हें रामनामी पटका, हनुमान जी की तस्वीर, गुलाब की माला और तिलक के साथ सम्मानित किया गया। उन्होंने संतों से बातचीत की और भारतीय आस्था व परंपरा में रुचि दिखाई।हनुमानगढ़ी में भी वह करीब 30 मिनट तक रहे।

इस समय सुरक्षा के लिहाज से थ्री लेयर सिक्योरिटी, ड्रोन और सीसीटीवी निगरानी जैसे पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इसके बाद इरॉल मस्क अयोध्या एयरपोर्ट से वापस दिल्ली रवाना हो गए।

भारत को बताया ‘अद्भुत देश’

अयोध्या दौरे के बाद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए इरॉल मस्क ने कहा,
“भारत एक अद्भुत जगह है। जितना संभव हो, उतने लोगों को भारत आना चाहिए। मैं जिस देश से आता हूं, वहां बहुत सारे भारतीय रहते हैं। इसलिए भारतीय संस्कृति से मेरा गहरा जुड़ाव है। यहां के लोग बहुत प्यारे हैं।”

मां माये मस्क भी कर चुकी हैं भारत यात्रा

इससे पहले एलन मस्क की मां माये मस्क भी भारत आ चुकी हैं। उन्होंने मुंबई के अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के एक गाला इवेंट में भाग लिया था और भारतीय संस्कृति की खुले दिल से तारीफ की थी।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:

https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.