ऑल इंडिया सैनिक स्कूल में सेवराई तहसील क्षेत्र के 19 बच्चों का चयन,क्षेत्र में हर्ष व्याप्त

 

सेवराई। ऑल इंडिया सैनिक स्कूल के प्रवेश परीक्षा में क्षेत्र के 19 बच्चों के चयन होने से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।
वर्तमान वर्ष 2025 के ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में राफेल एकेडमी के कुल 20 बच्चों में से 19 बच्चों ने क्वालीफाई किया है बता दे कि इस परीक्षा में देश भर में लगभग 4 लाख बच्चों ने परीक्षा दी थी। जिसमें से कुल 44 हजार बच्चों ने सफलता हासिल किया है। गहमर, बारा, कुतुबपुर गांव के कुल 19 बच्चों ने इस परीक्षा को उतीर्ण कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। राफेल अकादमी के डायरेक्टर एवं पूर्व सैनिक कुणाल सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों का सर्वांगीण विकाश ही हमारा लक्ष्य है आगे भी हम बेहतर प्रदर्शन करते रहेंगे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.