समाजवादी शिक्षक सभा के द्वारा PDA चौपाल चर्चा गोष्ठी का किया गया कार्यक्रम

 

जमानियां। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के मथारे गांव मे समाजवादी शिक्षक सभा के द्वारा PDA चौपाल चर्चा गोष्ठी का कार्यक्रम शनिवार को रविन्द्रनाथ जी कि अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुवे मुख्यअतिथि के रूप से शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव डाo लालचंद्र पाल ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव जी के द्वारा चलाये जा रहे PDA कार्यक्रम को संगठित करके ही समाजवाद कि सही परिकल्पना को स्थापित किया जा सकता हैं। जिससे सभी वर्गो का विकाश हो सकता हैं। आज वर्तमान सरकार PDA को कमजोर करने पर लगी हुई हैं। इसी लिए डाo भीम राव अम्बेडकर जी कहा करते थे कि आप अपने बच्चे को शिक्षित बनाये, उसके बाद संगठित बनाये तब जाके वह संघर्षशील बनेगा। तभी सबका विकाश सम्भव होगा। लेकिन सरकार कि मंशा ठीक नही हैं, इस लिए ऐसे सरकार को उठाड़ फेकने कि जरूरत हैं और आने वाले समय मे समाजवादी सरकार बनाये ताकि सबका भला हो सके। इस दौरान अल्पसंख्यक सभा कि जिलाध्यक्ष तौकीर खां ने कहा कि आज हर वर्ग हताश और उदास हैं। उसका सुधी लेने वाला कोई नही हैं। इस लिए अब समय आ गया हैं आप उठो और अपने हक हुकूक कि लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हो जाओ, अब भी आप नही चेते तो आने वाला समय आपका और खराब होने वाला हैं। इस लिए PDA समाज को लेकर आगे बढ़िए और इस लोक तंत्र को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संघर्षो को आगे बढ़ाते हुवे आगामी चुनावों मे समाजवादी पार्टी कि सरकार बनाइये और सभी वर्ग का विकास कराइये। उक्त गोष्ठी मे विधानसभा उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, अल्पसंख्यक सभा के जिला सचिव कलीम खां, मथारे प्रधान समशाद भाई, पूर्व प्रधान शिवकुमार कनौजिया, मेराज खां, रविंद्र मास्टर, मनोज यादव, सुरेन्द्र बनवासी, रविंद्र बनवासी, जोधा बनवासी, बहादुर बनवासी, जमुना मास्टर, दीपक यादव आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डाo अमित वर्मा ने किया।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.