तेज रफ्तार बाइक ने मारी बुजुर्ग व्यक्ति को टक्कर,मौत

 

 

सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के गदाईपुर गांव में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बुजुर्ग सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बाइक सवार मौके से बाइक सहित फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार गहमर थाना के गदाईपुर गांव निवासी 85 वर्षीय यमुना राम जैसे ही सड़क पार करने लगे, वैसे ही सामने से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग वहीं सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार मौके का फायदा उठाते हुए भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गहमर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अन्य विधिक कार्यवाई में जुट गई। इधर घटना के बाद पारिवारिक जनों में कोहराम मचा हुआ है। परिवार की महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार बाइक सवार की तलाश में जुट गयी है। गहमर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। बाइक सवार का तलाश जारी है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.