Breaking News: भाजपाई यूट्युबर मनीष कश्यप को पीएमसीएच के डाक्टरों ने धो दिया

पटना: भाजपाई यूट्युबर मनीष कश्यप को पीएमसीएच के डाक्टरों ने धो दिया। खबर है कि मनीष कश्यप वहां जाकर पीएमसीएच परिसर में ही विडीयो बना रहा था।

कुछ लोगों का कहना है कि मनीष कश्यप एक मरीज की पैरवी करने के लिए पीएमसीएच पहुंचा था। इसी दौरान उसकी एक महिला डॉक्टर से बहस हो गई। बहस बढ़ते देख अन्य जूनियर डॉक्टर भी शामिल हो गए और मामला हिंसा तक पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों व परिजनों में दहशत फैल गई।


यह भी पढ़ें : 3 लाख सब्सक्राइबर वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा जासूसी के आरोप में गिरफ्तार


सूचना मिलते ही पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया। पीरबहोर थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि “मारपीट की सूचना मिली थी, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और जांच की जा रही है।” पटना टाउन डीएसपी के अनुसार, दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई, लेकिन अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

कुछ चश्मदीदों ने बताया कि मनीष कश्यप संभवतः PMCH परिसर में वीडियो शूटिंग कर रहा था जिसे लेकर डॉक्टरों ने आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:

https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.