गाजीपुर : ट्राली के नीचे आकर मजदूर और मासूम की मौत

Ghazipur News (Janswaraj Hindi): गाजीपुर के सादात थाना क्षेत्र में ट्राली के नीचे दबकर एक मजदूर और एक मासूम की मैत हो गई। हादसा टांडा बैरख में शनिवार को करीब तीन हुई।

ट्यूशन जा रहे 8 वर्षीय छात्र डेनियल यादव को बचाने के चक्कर में बिल्डिंग मैटेरियल लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रॉली के नीचे दबकर 55 वर्षीय मजदूर गरीब राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मासूम छात्र ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


यह भी पढ़ें : गाजीपुर: एक रात में तीन जगह चोरी को अंजाम दिये चोर


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर चालक शुभम मौर्या बहरियाबाद के चकफरीद गांव से बालू और सीमेंट लादकर बख्शूपुर जा रहा था। टांडा बैरख के पास अचानक छात्र डेनियल सामने आ गया। चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वाहन असंतुलित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के इंजन के पास बैठा मजदूर गरीब राम नीचे गिर गया और बालू से लदी ट्रॉली के नीचे दब गया।

घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। परिजन मजदूर को निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी जान नहीं बचाई जा सकी।


यह भी पढ़ें : 3 लाख सब्सक्राइबर वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा जासूसी के आरोप में गिरफ्तार


दोहरी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर टांडा बैरख मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे सादात थानाध्यक्ष वागीश विक्रम सिंह समेत कई थानों की पुलिस फोर्स ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुटी रही। देर शाम तक प्रदर्शन जारी था। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों ने दोषी ट्रैक्टर चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:

https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.