कुशीनगर: रोहिंग्या बांग्लादेशीयों के शक में पुलिस ने 31 को लिया हिरासत में

कुशीनगर: तमकुहीराज के विभिन्न मकानों में रहने फेरी करके समानों की बिक्री करने वाले 31 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

तमकुहीराज पुलिस हिरासत में लिए गए सभी फेरी वालो के आधार कार्ड एवं पहचान पत्र का वेरिफिकेशन कराने के साथ ही उनसे उनके निवास से जुड़े संबंधित सवालों को पूछकर उनकी जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

पुलिस को शक है कि हिरासत में लिए गए फेरी वाले रोहंगिया बांग्लादेशी हो सकते है। वही पुलिस परदेशी व्यक्तियों को बिना आधार कार्ड लिए एवं बिना पुलिस को सूचना दिए किराए पर रुम देने वाले मकान मालिकों के खिलाफ नोटिस देने की कारवाई कर सकती है।

तमकुहीराज कस्बे के विभिन्न वार्डो में स्थित मकानों में बंगाल कोलकाता एवं अन्य स्थानों के मूल निवासी फेरी वाले रहकर अपना रोजी रोजगार करते है।

पहलगाम घटना के बाद पाकिस्तान एवं बांग्लादेश के नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तमकुहीराज पुलिस ने मंगलवार को अभियान चलाकर बिना किसी सूचना के कस्बे में रह रहे 31 फेरी वालो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

पुलिस टीम हिरासत में लिए गए सभी फेरी वालो का आधार कार्ड एवं अन्य पहचान का दस्तावेज लेकर उसके वेरिफिकेशन में जुटी हुई है। पुलिस को शक है कि हिरासत में लिए गए फेरी वालो में कुछ लोग बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमान हो सकते है।

पुलिस ने फेरी वालो को बिना आधार कार्ड लिए एवं बिना पहचान पत्र के रुम देने वाले मकान मालिकों के खिलाफ भी सख्त है।

पुलिस मकान स्वामियों को नोटिस जारी कर उनसे बिना पहचान कराए एवं बिना पुलिस को सूचना दिए रुम उपलब्ध कराने के खिलाफ सवाल जवाब तलब कर सकती है। पुलिस की इस कारवाई से पहचान छुपा कर फेरी करने वाले लोगों में हड़कंप की स्थिति है।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.