स्वास्थ्य जागरूकता हेतु लगा निःशुल्क ईएनटी शिविर

शिविर में महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों समेत विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. मयंक गुप्ता ने जांच के साथ-साथ गर्म हवाओं के दौरान नाक की सुरक्षा तथा कानों की स्वच्छता बनाए रखने के महत्त्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए। उन्होंने नाक व कान से जुड़ी बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों के प्रति लोगों को जागरूक किया।

गोरखपुर। वीपास डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में और वी.एस.एस.एन. पब्लिक स्कूल, सूरजकुंड गोरखपुर के सहयोग से एक भव्य निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. मयंक गुप्ता (MBBS, MS-ENT Surgeon) ने सैकड़ों लोगों के कान, नाक और गले की जांच कर उन्हें उचित परामर्श प्रदान किया।

शिविर में महिलाओं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों समेत विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डॉ. मयंक गुप्ता ने जांच के साथ-साथ गर्म हवाओं के दौरान नाक की सुरक्षा तथा कानों की स्वच्छता बनाए रखने के महत्त्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए। उन्होंने नाक व कान से जुड़ी बीमारियों से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों के प्रति लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक श्री विनीत चंद्र श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या श्रीमती पल्लवी चंद्रा, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती सरिता श्रीवास्तव, वीपास डिजिटल के बिजनेस हेड श्री ध्रुव श्रीवास्तव, समाजसेवी एवं सेवानिवृत्त एसबीआई अधिकारी श्री महेन्द्र प्रकाश कश्यप, श्री ऐश्वर्य प्रकाश कश्यप और श्री शुभम सिंह सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे और शिविर को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराना था। शिविर में आए लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Hema Sharma

हेमा शर्मा (Hema Sharma Journalist) दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर से पत्रकारिता की पढाई कर रही हैं। इनकी राजनीति, क्राइम, खेल, ऐतिहासिक रिसर्च में रूचि है।

Don't try, this is illigal.