पहलगाम हमले के विरोध में कुशीनगर में आतंकवाद के खिलाफ रैली और पुतला दहन

कुशीनगर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा किए गए आतंकी हमले, जिसमें 28 हिंदू तीर्थयात्रियों की नृशंस हत्या कर दी गई, के विरोध में कुशीनगर के पडरौना नगर में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। नगरपालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल के नेतृत्व में प्रतीकात्मक रूप से आतंकियों का पुतला दहन कर नगर में विरोध रैली निकाली गई।

इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान और इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पालिकाध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि इस्लामिक आतंकवाद ने वैश्विक शांति को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने पहलगाम हमले को भारत की अखंडता के खिलाफ सीधी चुनौती बताया।

विनय जायसवाल ने भारत सरकार से सिंधु जल समझौता रद्द करने, अटारी बॉर्डर बंद करने और सार्क सम्मेलन में भागीदारी समाप्त करने जैसे कड़े कदमों का स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि भारत जल्द ही आतंकवाद को जड़ से मिटा देगा।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

रैली और पुतला दहन कार्यक्रम में नगर के कई प्रमुख नागरिक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पालिकाध्यक्ष के साथ उनके प्रतिनिधि मनीष “बुलबुल” जायसवाल, रामु पाण्डेय, अरुण सिंह, अमित तिवारी, विनय मद्धेशिया, नीरज मिश्रा, विजय शर्मा, गौरव चौबे, अंकित अग्रवाल, ब्रजेश शर्मा, भरत चौधरी, आलोक विश्वकर्मा, मनीष पाठक, दीनदयाल मद्धेशिया, सतेंद्र यादव, अनूप गौड़, धर्मेंद्र मद्धेशिया, केदार गुप्ता, सुनील चौहान, दीपक जायसवाल, सचिन साहा, भोलू यादव, आदर्श जायसवाल, धीरज शर्मा, जयप्रकाश मद्धेशिया, सोनू शर्मा, गोपी गुप्ता, मंथन सिंह, संतोष चौहान, राजेश जायसवाल, संतोष यादव, सुरेश मद्धेशिया, अजय शर्मा, बबलू गुप्ता, पिंटू साह, गुलाब गुप्ता, अजय साह, हरिन्द साह, संजय मद्धेशिया, मुरारी, बबलू शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.