कुशीनगर: हाटा के मुहम्दा जमीन सिकटिया गांव में नाली जाम, सड़क पर फैला गंदा पानी

हाटा, कुशीनगर: तहसील क्षेत्र के गांव मुहम्दा जमीन सिकटिया के टोला बरवपट्टी में मुख्य मार्ग के किनारे बनी पक्की नाली की वर्षों से सफाई न होने के कारण सड़क पर गंदा पानी पसरा हुआ है। नाली में गंदगी और कीड़ों का जमावड़ा हो गया है, जिससे क्षेत्र में संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है।

दो दशक पुरानी नाली, आज बेहाल स्थिति

स्थानीय लोगों के अनुसार, करीब बीस साल पहले गांव सभा द्वारा घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए पक्की नाली का निर्माण कराया गया था। नाली के जल बहाव के लिए गांव सभा की भूमि भी चिन्हित की गई थी, लेकिन वर्तमान में उस भूमि पर कुछ लोगों ने राजस्व विभाग की शह पर मिट्टी डालकर अतिक्रमण कर लिया है।

अतिक्रमण बना जलनिकासी में बाधा

अवैध कब्जे के चलते नाली का पानी बह नहीं पा रहा है और ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगा है, जिससे जगह-जगह सड़कें टूटकर गड्ढों में बदल गई हैं। इस गंदगी और जलभराव से राहगीरों और ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है।

️ गांववासियों की मांग

रमाशंकर सिंह, राजभवन यादव, छट्ठू, रामध्यान चौधरी, सोहबत अली, मंजू देवी समेत कई ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित में अतिक्रमण हटाया जाए और जल्द से जल्द नाली की सफाई कराई जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया, तो बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा हो सकता है।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.