कुशीनगर में बेटे की हत्या के इंसाफ के लिए अनशन पर बैठीं माँ, अब तक आरोपी फरार

कुशीनगर: जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा मुरलीधर गांव की रहने वाली मंजू देवी इन दिनों अपने इकलौते बेटे अमित राय के लिए इंसाफ की जंग लड़ रही हैं। करीब तीन हफ्ते पहले गांव के कुछ लोगों ने अमित की बेरहमी से पिटाई की थी, जिससे इलाज के दौरान 20 मार्च को उसकी मौत हो गई।

अब तक नहीं हुई कोई गिरफ्तारी, मां-बेटियों ने शुरू किया अनशन

मंजू देवी का आरोप है कि 19 मार्च को उनके बेटे को कुछ लोगों ने बुरी तरह पीटा, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। एफआईआर 22 मार्च को दर्ज हुई, लेकिन अब तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है।


यह भी पढ़ें: तुरहा समाज का जाति प्रमाण पत्र नहीं मिलने पर धर्म परिवर्तन की चेतावनी


प्रशासन की निष्क्रियता से आहत होकर मंजू देवी ने अपनी दो बेटियों के साथ गांव के चौराहे पर अनशन शुरू कर दिया है। पहले वे बेटे की चिता के पास धरना देने वाली थीं, लेकिन बारिश और आंधी के कारण टेंट गिरने के बाद उन्होंने गांव के मुख्य चौराहे को ही आंदोलन स्थल बना लिया।

समझौते का दबाव, लेकिन इंसाफ की जिद पर अडिग हैं मां

मंजू देवी ने एसडीएम, सीओ और थाना प्रभारी को कई बार पत्र सौंपे, लेकिन किसी अधिकारी ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अब समाज के कुछ लोग मां-बेटियों पर समझौता करने का दबाव बना रहे हैं, मगर मंजू देवी का कहना है कि जब तक हत्यारे जेल नहीं जाएंगे, उनका अनशन जारी रहेगा।

गांव के लोग दे रहे समर्थन, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

हर दिन गांव के लोग चौराहे पर पहुंचकर मंजू देवी के आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन अब तक न तो कोई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचा है, और न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.