झुग्गी में सो रहे लोगों को अनियंत्रित ट्रेलर ने रौदा तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के मां कामाख्या धाम के पास 124c ताड़ीघाट बारा मार्ग के 
किनारे झुग्गी में रह रहे डोम परिवार के लोगों पर उस वक्त आफत टूट पड़ा जब शुक्रवार की देर रात गाजीपुर की तरफ से बिहार की तरफ जा रही एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर झुग्गी में सोए लोगों को रौंदते हुए भाग गई। इस घटना में जहां एक ही परिवार के दो बच्चों सहित मां की मौत हो गई । वही दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस शवो को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है वहीं ट्रेलर को बिहार बॉर्डर से पकड़ लिया गया है।
मिली जानकारी अनुसार गहमर कोतवाली अन्तर्गत पथरा गांव के समीप एनएच 124सी सड़क के किनारे डोम परिवार के लोग झुग्गी झोपड़ी डालकर अपना जीवन यापन करते हैं। रोज की भांति शुक्रवार की शाम भी लाल जी डोम के परिवार के बच्चे और पत्नि खाना खाकर सो गए थे। तभी भदौरा की तरफ से गहमर की तरफ जा रही एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झुग्गी में सो रहे लोगो को रौंदते हुए भाग गई। इस घटना में लाल जी डोम की 5 वर्षीय पुत्री कबूतरी और 2 वर्षीय पुत्र ज्वाला की मौके पर ही मौत हो गया। जबकि उसकी पत्नी संतरा देवी (30) का इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई।वही 7 वर्षीय पुत्री सपना सहित एक और बच्चे को चोट आई।सूचना पाकर मौके पर पहुंची गहमर कोतवाली पुलिस ने सभी घायलो को सीएचसी भदौरा में भर्ती कराया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद पत्नी संतरा देवी और पुत्री सपना को स्थिति गम्भीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मृतक दोनों बच्चों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के वक़्त लाल जी कहि गया हुआ था, जिससे वह बच गया है। घटना को लेकर परिवारीजनो का रो रोकर बुरा हाल है।
इस सम्बंध में गहमर कोतवाल अशेष नाथ सिंह ने बताया कि मामले में घायलो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है।


