गाजीपुर: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, भाई घायल

गाजीपुर: शहर कोतवाली क्षेत्र के गोड़ा गांव में गुरुवार देर रात पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया, जब दो पाटीदार पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला हुआ। इस खूनी संघर्ष में 27 वर्षीय सिधारी पुत्र दीनानाथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई सिपाही बिंद गंभीर रूप से घायल हो गया।

क्या है पूरा मामला?

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच काफी समय से पुराना विवाद चला आ रहा था। गुरुवार रात एक बार फिर यह विवाद उग्र हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्षों में खूनी भिड़ंत शुरू हो गई। मारपीट के दौरान लोहे की रॉड से सिर पर गहरी चोट लगने के कारण सिधारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।


Read Also: दिलदारनगर में बिजली विभाग की चेकिंग टीम पर हमला, मुकदमा दर्ज


घायल का वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रात में ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीर रूप से घायल सिपाही बिंद को तत्काल वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस कार्रवाई में तेजी, नामजद मुकदमा दर्ज

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे मामले की जांच तेज कर दी गई है, और आरोपियों की तलाश जारी है।

जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें:
https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.