हनीमून पर गया जोड़ा, दुल्हन की होटल बाथरूम में मिली लाश

News Desk (नैन्सी यादव): शादी के बाद हर मैरिड कपल हनीमून पर जाता है, लेकिन अगर हनीमून किसी की जिंदगी का अंत बन जाए, तो यह सुनकर कोई भी सन्न रह जाएगा। एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहित दुल्हन अपनी जिंदगी के सबसे खास पलों को जीने के लिए अपने पति के साथ फिजी हनीमून पर गई थी, लेकिन उसकी लाश होटल के बाथरूम में खून से लथपथ मिली।

कैसे हुआ खौफनाक हत्याकांड?

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कपल पहली बार 2021 में मिला था। सिर्फ 3 महीने की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी कर ली। यह पति की दूसरी शादी थी, क्योंकि वह पहले से तलाकशुदा था। शादी के बाद इस जोड़े ने मैंफिस में एक नया घर भी खरीदा और साल के अंत में हनीमून के लिए फिजी जाने का फैसला किया।

हनीमून पर दुल्हन की दर्दनाक मौत

हनीमून का पूरा खर्च लड़की के परिवार ने गिफ्ट के रूप में उठाया था। जुलाई 2022 में कपल फिजी के एक रिसॉर्ट में रुका। 9 जुलाई को होटल स्टाफ को संदेह हुआ, जब उन्होंने देखा कि कपल नाश्ते या लंच के लिए नहीं आया।

जब होटल के एक कर्मचारी ने उनके कमरे की जांच की, तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गया। बाथरूम में खून से लथपथ दुल्हन की लाश मिली, जिसकी पहचान क्रिस्टे के रूप में हुई। शव पर गंभीर चोटों के निशान, कटने-फटने के घाव थे और सिर पर गहरी चोट के सबूत मिले।

पति हत्यारा निकला, कोर्ट ने दी 18 साल की सजा

जब पुलिस ने क्रिस्टे के पति डॉसन को खोजा, तो पता चला कि वह घटनास्थल से फरार हो चुका था। मामले की जांच के दौरान सामने आया कि एक दिन पहले ही कपल को होटल के बाहर बहस करते देखा गया था।

अदालत का फैसला

पूरी जांच के बाद कोर्ट ने पति को दोषी ठहराते हुए 18 साल की कड़ी सजा सुनाई। पुलिस का कहना है कि यह एक सुनियोजित हत्या थी, और कोर्ट ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.