Deloitte का बड़ा दांव: लखनऊ में नया ऑफिस!

न्यूज़ डेस्क (हेमा शर्मा): वैश्विक पेशेवर सेवा कंपनी Deloitte India ने लखनऊ के गोमती नगर स्थित पुरवंचल कैपिटल टॉवर में अपना नया कार्यालय खोल दिया है। यह कदम उत्तर प्रदेश में निवेश, रोजगार और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में बढ़ता निवेश

राज्य सरकार की व्यापार-हितैषी नीतियों और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण यूपी में कई बड़ी कंपनियां निवेश कर रही हैं। Deloitte का यह विस्तार तकनीकी और व्यावसायिक क्षेत्र में नए अवसर पैदा करेगा, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Deloitte की रणनीति और यूपी की अर्थव्यवस्था

Deloitte दक्षिण एशिया के सीईओ रोमल शेठी ने कहा,”उत्तर प्रदेश अब इलेक्ट्रॉनिक्स,
सेमीकंडक्टर्स और डिजिटल इनोवेशन का उभरता हुआ केंद्र बन रहा है। यह निवेश 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य में मदद करेगा।”

Deloitte का यह कदम राज्य को नए बिजनेस और टेक्नोलॉजी हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में अहम साबित हो सकता है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.