पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न, विजयी छात्रों को किया गया सम्मानित

 

सेवराई। तहसील क्षेत्र के संत श्री राम शर्मा आचार्य कान्वेंट स्कूल भदौरा में वन विभाग जमानिया के तत्वावधान में पर्यावरण जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन अधिकारियों, विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रिंसिपल भारत लाल एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी जयशंकर प्रसाद वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर उप क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री अशोक सिंह यादव, श्री रविकांत यादव, वनरक्षक श्री संतोष गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय की ओर से वाइस प्रिंसिपल श्री रविंद्र सिंह, शिक्षकगण गुप्तेश्वर गुप्ता, श्रीमती इंद्रावती, श्रीमती नीलम गुप्ता, श्रीमती कंचन राय और श्रीमती नेहा राय ने सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका मिस आंचल राय ने किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं वन संपदा के महत्व पर जागरूक किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री जयशंकर प्रसाद वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। यदि हम उन्हें पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे, तो आने वाली पीढ़ियाँ एक हरा-भरा और स्वच्छ पर्यावरण पा सकेंगी।”

इस अवसर पर वृक्षारोपण, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गईं। छात्रों ने इन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

विद्यालय परिवार और वन विभाग के संयुक्त प्रयास से संपन्न यह कार्यक्रम छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.