क्षेत्र पंचायत की बैठक में विकास के मुद्दे पर चर्चा, कई प्रस्ताव पारित

oplus_131074
oplus_131074
oplus_131074
oplus_131074
oplus_131074

सेवराई (गाजीपुर)। विकास खण्ड भदौरा के सभागार कक्ष में सोमवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों व प्रधानो की खुली बैठक ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य सहित अन्य अधिकारियों ने क्षेत्र के विकास कार्यों पर मंथन किया।
ब्लॉक सभागार में आहूत बैठक में ब्लॉक प्रमुख नर्गिस खां, बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह के अलावा ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान ग्राम प्रधानों सहित अन्य ने ब्लाक क्षेत्र से विकास संबंधी कुल 373 प्रस्ताव के पत्र दिए।

बैठक के मुख्य अतिथि जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह ने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं सचिव और अन्य लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में विकास की गंगा बहाना है।उन्होंने ने कहा कि मनरेगा के तहत लेवर बजट बढ़ाने के लिए शासन से प्रस्ताव रखने की बात कही।वही संबंधित सचिवों से मनरेगा के तहत ग्राम प्रधानों से अधिक से अधिक कार्य करने के लिए भी निर्देशित किया।

ब्लाक प्रमुख नर्गिस खान ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम में ने कहा कि सभी ग्राम पंचायत क्षेत्र के बीडीसी सदस्यों से विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए हैं। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों से निस्वार्थ भाव से कार्य करने तथा ग्रामीण क्षेत्र में विकास करने की बात कही। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। जब तक अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ नहीं पहुंचेगा तो सरकार की मंशा पूरी नहीं होगी। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं विकास कार्यों को लेकर अपनी बात रखी।ब्लॉक मिशन प्रबंधक निधि उपाध्याय के द्वारा समूह के द्वारा चलाए जा रहे महिलाओं के उत्थान के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी योजनाओं से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे खण्ड विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने विगत वर्ष के बजट और लक्ष्य के सापेक्ष कराए गए विकास कार्यों पर आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।कहा कि क्षेत्र पंचायत व प्रधान ने अपना-अपना प्रस्ताव दिये हैं। ब्लॉक क्षेत्र में कमेटी बनाकर विकास कार्यों को कराया जाएगा। इस दौरान बैठक में भाग लेने वाले सभी ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को 1000 रुपये भत्ते के रुप में आनलाइन दिए जाएंगे।

बैठक में ब्लॉक प्रमुख पति औरंगजेब खां, बीएमएम निधि उपाध्याय व सुनीता दवी, एसडीओ कृषि श्याम सुंदर, एडीओ एसबी जगदीश केशरी, एडीओ पंचायत सुरेश प्रसाद, जेई सुरेन्द्र सिंह, प्रभारी एडीओ समाज कल्याण दिव्यांश राय, लेखाकार राकेश यादव, अशोक सिंह, प्रधान सुभाष यादव,राम इकबाल यादव,बलीराम सिंह यादव,राम प्रवेश मौर्य,उपेंद्र यादव,तबरेज खान,इरफान खान,मिन्हाज खान आदि समेत 67 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 16 ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

विकास खण्ड-गदौरा
विवरण लक्ष्य पूर्ति

2024-25 हेतु लेबर बजट के अनुसार कुल मानव दिवस

लक्ष्य- 191331 पूर्ति- 350538

2024-25 हेतु कुल लेबर बजट (लाख में)
लक्ष्य- 734.35 पूर्ति-1354.39

2024-25 हेतु कुल लेबर बजट श्रम पर (लाख में)
लक्ष्य- 440.63 पूर्ति- 831.09
2024-25 हेतु कुल लेबर बजट सामग्री पर (लाख में)
लक्ष्य- 293.75 पूर्ति- 523.3

विकास खण्ड-भदौरा विवरण-

2025-26 हेतु लेबर बजट के अनुसार कुल मानव दिवस
लक्ष्य- 201663
2025-26 हेतु कुल लेबर बजट (लाख में)
लक्ष्य- 773.04

2025-26 हेतु कुल लेबर बजट श्रम पर (लाख में)
लक्ष्य- 463.824

2025-26 हेतु कुल लेबर बजट सामग्री पर (लाख में)
लक्ष्य- 309.216

Don't try, this is illigal.