सीमांचल एक्सप्रेस से एक युवक गिरा, घायल

सेवराई (गाजीपुर): पंडित दीनदयाल उपाध्याय-बक्सर रेल मार्ग के करहिया हाल्ट स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

तनवीर आलम(30) पुत्र जमालुद्दीन अंसारी अषाढ़ी टोला लक्ष्मीपुर, जिला नवादा बिहार जोगबनी से चलकर आनंद बिहार टर्मिनल को जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस से जा रहा था। ट्रेन थ्रु सिंगनल पर पूरी रफ्तार से करहिया हाल्ट स्टेशन अप लाइन के प्लेटफार्म नंबर एक से गुजर रही थी। तभी एक युवक ट्रेन से गिरकर घायल हो गया।

प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों ने व ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को सूचना दिया मौके पर पहुंची एंबुलेंस से ग्रामीणों की मदद से उसे समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा पहुंचाया। डाक्टरों ने घायल के प्रारंभिक उपचार के बाद घायल के नाजुक स्थित को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Don't try, this is illigal.