Ghazipur News : ट्रांसफार्मर फटने से चार ग्रामीण झुलसे

दिलदारनगर (गाजीपुर) : उसिया गांव के पंचायत भवन से कुछ दूरी पर रविवार की सुबह 9 बजे 25 केवीए का ट्रांसफार्मर फटने से गांव के चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए है।जिनका उपचार दिलदारनगर स्थिति इनलैंड अस्पताल में चल रहा था।लेकिन शाम चार बजे हालत चिंताजनक होने पर चारो को चिकित्सक ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
घटना के बाद संविदा कर्मी मंटू मौके से फरार हो गया।घटना से ग्रामीणों में विधुत विभाग के खिलाफ आक्रोश है। सूचना पाकर एसडीएम सेवराई लोकेश कुमार ,तहसीलदार सुनील कुमार व सीओ रामकृष्ण तिवारी,थाना निरीक्षक अशोक मिश्रा भी पहुंच गए और झुलसे लोगों के स्वजन व ग्राम प्रधान शम्स तबरेज से मिलकर घटना की जानकारी लिए।
ग्रामीण बिजली विभाग के अधिकारियों घटना का जिम्मेदार ठहरा रहे है।घटना की सूचना के बाद विधुत विभाग का कोई अधिकारी न तो मौके पर गया न ही अस्पताल में पहुंचा।अस्पताल पर स्वजन व ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
उसिया गांव के पंचायत भवन से कुछ दूरी पर 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा था जो कई महीनों से जला था।रविवार की सुबह तीन पहिया एक छोटे वाहन से ट्रांसफार्मर पहुंचा जिसको सुबह में भदौरा उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मी मंटू पुराने ट्रांसफार्मर को उतरवाकर नया ट्रांसफार्मर चढ़वा कर नीचे उतर गया और उपकेंद्र से जैसे ही आपूर्ति शुरु कराया तेज आवाज के साथ ट्रांसफार्मर फट गया और ट्रांसफार्मर का तेल वहां मौजूद उसिया गांव निवासी महताब खां पुत्र तऊवाब,महताब खां पुत्र स्व दाऊद खान,साहिल उर्फ अदनान व कृष्ण राय पुत्र गुड्डू राजभर के शरीर पर पड़ते ही वह आग का गोला बन गए लेकिन बगल के गेंहू के खेत में कूदकर आग को बुझाया और झुलसे स्थित में टोटो से गांव स्थित रेलवे फाटक पहुंचे।
घटना की सूचना पाकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।ग्रामीण स्कार्पियों से सभी को लेकर बाईपास रोड स्थित इनलैंड अस्पताल पहुंचे जहां उनका उपचार शुरू हुआ।अस्पताल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।स्वजन भी घटना की सूचना पाकर पहुंच गए।
एसडीएम, तहसीलदार व सीओ ने भी लिया जायजा
ट्रांसफार्मर फटने की घटना के बाद अस्पताल पर पहुंचे सेवराई एसडीएम लोकेश कुमार,तहसीलदार सुनील कुमार व क्षेत्राधिकार रामकृष्ण तिवारी व थाना निरीक्षक अशोक मिश्रा ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंच झुलसे लोगों का हाल जाना।इसके बाद अधिकारी द्वय घटना स्थल पर भी पहुंचकर जायजा लिया।वही क्षेत्राधिकारी ने कहा कि अगर स्वजन की ओर से कोई तहरीर मिलती है तो आगे की कारवाई की जाएगी।


