सामूहिक विवाह योजना में गरीब परिवारों को मिलेगा लाभ, पात्र परिवारों का करे पहचान

 

…. बीडियो भदौरा ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक,दिए निर्देश….

 

भदौरा। खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) भदौरा कृष्ण सिंह ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

बैठक में बीडीओ ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में जाकर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे गांव-गांव जाकर पात्र परिवारों की पहचान करें और उन्हें योजना के लिए आवेदन करने में मदद करें।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह में सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को वित्तीय बोझ से मुक्त करना और सामाजिक कुरीतियों को रोकना है। इस मौके पर एडीओ आइएसबी जगदीश केशरी, एडीओ समाज कल्याण दिव्यांश राय मौजूद रहे।

इस बाबत बीडीओ कृष्ण सिंह ने कहा कि योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लोगों को दी जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि आवेदन करने वाले परिवार पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों। उन्होंने कहा कि इस योजना से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.