Kushinagar News : शहीद दिवस पर याद किए गए वीर सपूत

Kushinagar News (चन्दन शर्मा) : शहीद दिवस पर जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज के नेतृत्व में 2 मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी सहित अन्य वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है। महात्मा गांधी जी ने देश को आजादी दिलाने के लिए अंग्रेजों के खिलाफ कई आंदोलन चलाये। आंदोलनों के चलते उन्हें कई बार जेल में भी रहना पड़ा।


यह भी पढ़ें : Kushinagar News : महंथ राजूदास पर टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार


उनके द्वारा देश की आजादी के लिए किये गए कार्यों को देखते हुए ही 30 जनवरी के दिन उनकी पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।

शहीद दिवस के दिन भारत के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को याद किया जाता है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा सहित उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट, के साथ समस्त कार्यालयाध्यक्ष एवं कलेक्ट्रेट के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।


यह भी पढ़ें : कुशीनगर समाचार : भाजपा नेता के पिता नहर में मिले मृत  

https://www.youtube.com/watch?v=sOYoYJ_Hv5

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.