Gorakhpur News : तुम भाजपा में हो तुम्हारी क्या औक़ात है? की धमकी के बाद भाजपा नेता ने दर्ज कराई एफआईआर

News Desk (चन्दन शर्मा) : गोरखपुर में एम्स क्षेत्र के भाजपा नेता को घेरकर हमला करने के कोशिश और धमकी देने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता को बचने के लिए थाना भागना पड़ा।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी रविंद्र यादव, उनकी पत्नी अंजली व एक अज्ञात पर केस दर्ज किया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

भैरोपुर निवासी देवेंद्र पासवान ने पुलिस को बताया है कि वह भाजपा के वार्ड नंबर एक के सेक्टर संयोजक है और पार्षद प्रत्याशी भी रहे हैं। करीब एक माह पूर्व क्षेत्र के रामकेश व हरिश्चन्द शाही, अनिल रावत व अंजली सिंह की जमीन क्रय-विक्रय को लेकर दोनों पक्षों के बीच में विवाद को लेकर समझौता हुआ था। जिसको लेकर अंजली सिंह व रामकेश, हरिश्चन्द शाही व अनिल रावत के बीच में रजिस्ट्री कराने की बात हुई थी।

7 जनवरी को 2 बजे फोन आया और फोन कट हो गया। इमरजेंसी समझ कर फोन किया जिस पर अंजली सिंह के पति रविंद्र यादव ने फोन उठाते ही जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए, गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।

फिर 25 जनवरी को भैरोपुर हनुमान मंदिर के पास गोलबंद होकर मेरे ऊपर प्राणघातक हमला करने का प्रयास करने लगे।

भागकर एम्स थाने में अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। घटना की फुटेज मंदिर के सीसीटीवी में कैद है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

देखिए एफआईआर की कॉपी

तुम भाजपा में हो तुम्हारी क्या औक़ात है? की धमकी के बाद भाजपा नेता ने दर्ज कराई एफआईआर

 

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.