Media Job : Jagran New Media में कई पोस्ट खाली

'जागरण न्यू मीडिया' (Jagran New Media) को कई पदों पर लोगों की जरूरत है।

Media Job (चन्दन शर्मा): जागरण समूह की डिजिटल कंपनी ‘जागरण न्यू मीडिया’ (Jagran New Media) में कई पदों पर आवेदन मांगा है। जागरण द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, यहां कंटेंट राइटिंग के लिए वेब स्टोरीज (अंग्रेजी/हिंदी), ऑटो सब एडिटर (अंग्रेजी/हिंदी), एजुकेशन सब एडिटर (अंग्रेजी) और बिजनेस सब एडिटर (हिंदी) की जरूरत है।

उपर्युक्त पदों के लिए इच्छुक व योग्य आवेदकों से आवेदन मांगे गए हैं। ये सभी नियुक्तियां नोएडा के लिए होंगी।


यह भी पढ़ें: गोरखपुर प्रेस क्लब चुनाव 2025 : रितेश मिश्रा अध्यक्ष पंकज महामंत्री


इन पदों पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित बीट पर काम करने का कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए।

आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार अपना अपडेटेड रिज्युमे namra.fatima@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं। जिस पद/बीट के लिए अप्लाई कर रहे हैं, ईमेल की सब्जेक्ट लाइन में उसका नाम अवश्य लिखें। नीचे देखिये विज्ञापन

Media Job  Jagran New Media में कई पोस्ट खाली
Media Job Jagran New Media में कई पोस्ट खाली
0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.