Gorakhpur News : गोरक्ष चित्र साधना के फ़िल्म फेस्टिवल का पोस्टर हुआ लांच, आप भी बना सकते हैं फिल्म

गोरखपुर फिल्म फेस्टिवल के लिए प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 25 फरवरी निर्धारित की गई है। आवेदक ईमेल- gorakshchitrasadhna@gmail.com पर अपनी प्रविष्टि भेज सकतें है। अधिक जानकारी के लिए 9870549969, 9818517498 पर संपर्क किया जा सकता है।

Gorakhpur News (अनुराग मिश्र) : गोरक्ष चित्र साधना के फ़िल्म फेस्टिवल का पोस्टर शनिवार को दीनदयाल गोरखपुर विश्वविद्यालय में जारी किया गया। गोरक्ष चित्र साधना, गोरक्ष प्रान्त द्वारा आठ व नौ मार्च को फ़िल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोजकांत ने कहा कि जिन्होंने ने पूरी दुनिया में रक्तपात किया उन्हें बहुत ही अच्छा दिखाया गया। हम तो केवल मनोरंजन के लिए जाते थे परंतु हमारे साथ छल होता गया। इसीलिए इस गोरक्ष चित्र साधना की कल्पना हुई।


Real Also : Bollywood Actor Aman Jaiswal Accident: बलिया के ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ फेम एक्टर अमन जायसवाल की एक्सीडेंट में मौत


उन्होने कहा कि सच्चाई को बिना किसी दवाब के बाहर लाने वाले लोगों को अवसर देना चाहिए। स्थानीय लेखकों कलाकारों को बढ़ावा देना जरूरी है इसलिए ही गोरखपुर फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।

महापौर डॉ0 मंगलेश श्रीवास्तव ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन से नए कलाकारों को अवसर मिलेगा। जो निदेशक दिखाना चाहता है हम उसी को सही मान लेते हैं। ऐसे में इस तरह के आयोजन फिल्मों को नई दिशा देंगें।

गोरखपुर फ़िल्म महोत्सव स्थानीय कलकरों, लेखकों को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। आवेदक विभिन्न विषयों कर्त्तव्यबोध , स्वावलंबन, कुटुंब, सामाजिक समरसता, गौरव गाथा, स्वदेशी, संघ की शताब्दी यात्रा, अहिल्या बाई होल्कर, पूर्वांचल की विरासत, पर्यावरण पर आधारित वृत्त चित्र, शार्ट फ़िल्म, बाल फ़िल्म, कैम्पस फिल्में, रील्स आदि बनाकर उसे भेजकर फेस्टिवल में भाग ले सकते हैं।

Gorakhpur News गोरक्ष चित्र साधना के फ़िल्म फेस्टिवल का पोस्टर हुआ लांच, आप भी बना सकते हैं फिल्म
Gorakhpur News गोरक्ष चित्र साधना के फ़िल्म फेस्टिवल का पोस्टर हुआ लांच, आप भी बना सकते हैं फिल्म

Read Also : Gorakhpur News : ABVP कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों में वितरित किए भोजन के पैकेट


गोरखपुर फिल्म फेस्टिवल के लिए प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 25 फरवरी निर्धारित की गई है। आवेदक ईमेल- gorakshchitrasadhna@gmail.com पर अपनी प्रविष्टि भेज सकतें है। अधिक जानकारी के लिए 9870549969, 9818517498 पर संपर्क किया जा सकता है।

इस दौरान कार्यक्रम में गोरक्ष प्रान्त के प्रान्त संघ चालक डॉ0 महेंद्र अग्रवाल, गोरक्ष चित्र साधना के अध्यक्ष डॉ0 हरिश्चंद्र, प्रान्त प्रचार प्रमुख सुशील, विश्व संवाद केंद्र के प्रभारी प्रमोद, पुनीत , डॉ0 राजकुमार तथा अन्य लोग उपस्थित रहें। सभी आगंतुकों का गोरक्ष चित्र साधना के सचिव रूपेश श्रीवास्तव ने आभार ज्ञापित किया।
https://www.youtube.com/watch?v=sOYoYJ_Hv50

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.