हीरक जयंती पर डीडीयू कर रहा विशेष कार्यक्रमों का आयोजन

गोरखपुर (अनूप कुमार पटेल): दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय अपनी हीरक जयंती समारोह के अवसर पर सामाजिक दायित्वों को समर्पित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है।

विश्वविद्यालय ने तीनों संबद्ध जनपदों के विकास खंड स्तर से लेकर जनपद स्तर तक के महाविद्यालयों, इंटरमीडिएट कॉलेजों, और प्राथमिक विद्यालयों में साहित्यिक, सांस्कृतिक और क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के आयोजन का निर्णय लिया है।

हर विकास खंड में स्थित एक महाविद्यालय को नोडल घोषित किया जाएगा। नोडल महाविद्यालय अपने विकास खंड में स्थित महाविद्यालयों, इंटरमीडिएट कॉलेजों, और प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की प्रतियोगिता को अपने यहां आयोजित कर ब्लॉक स्तर के विजेताओं को चिह्नित करेगा।

इसी प्रकार जिला मुख्यालय पर भी एक महाविद्यालय को नोडल घोषित किया जाएगा जो ब्लॉक स्तर के विजेताओं के बीच प्रतियोगिता करा कर जिले का विजेता चुनेगा। तीनों जिलों के विजेताओं की प्रतियोगिता विश्वविद्यालय में आयोजित की जाएगी और अंतिम विजेता की चुना जाएगा।

इस अवसर पर गोरखपुर जनपद में संचालित कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में अध्ययनरत जरूरतमंद छात्राओं के लिए सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान भी चलाया जाएगा। इसके साथ ही, तीनों जनपदों के आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छता और श्रेष्ठ कार्यप्रणाली के आधार पर उत्कृष्ट केंद्रों का चयन किया जाएगा।

साहित्यिक, सांस्कृतिक और क्रीड़ा प्रतियोगिताएं: तीनों संबद्ध जनपदों (विकास खंड स्तर से जनपद स्तर तक) के महाविद्यालयों, इंटरमीडिएट कॉलेजों और प्राथमिक विद्यालयों में।

सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान: गोरखपुर जनपद के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में अध्ययनरत जरूरतमंद छात्राओं के लिए।

स्वच्छता अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छता और उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के आधार पर उत्कृष्ट केंद्रों का चयन।

कुलपति बोलीं “कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि महामहिम कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से विश्वविद्यालय अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा करने हेतु सतत प्रयासरत है। हीरक जयंती समारोह केवल एक उत्सव नहीं है, बल्कि समाज के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को रेखांकित करने का भी एक प्रयास है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी ध्यान केंद्रित करना है।”

इन कार्यक्रमों को फरवरी के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है। मार्च के पहले सप्ताह में इनका समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।
कुलपति प्रो पूनम टंडन ने कहा कि समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में महामहिम कुलाधिपति जी को आमंत्रित किया गया है। उनकी गरिमामयी उपस्थिति से विजयी प्रतिभागियों और टीकाकरण में भाग लेने वाली छात्राओं को प्रेरणा और आशीर्वाद प्राप्त होगा।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.