Ghazipur News : ट्रेलर और पैसेंजर बस की भीषण टक्कर, कई गंभीर

दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं है।

Ghazipur News : गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 299 चैनेज पर डोंडसर गांव के सामने घने कोहरे के कारण एक ट्रेलर और दिल्ली से पटना जा रही पैसेंजर बस की भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की बचाव टीम ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मरदह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

दिल्ली के कश्मीरी गेट से पटना जा रही इस बस में लगभग 20 से अधिक यात्री सवार थे। हादसा घने कोहरे के कारण हुआ, जब बस ट्रेलर से टकरा गई। बस के केबिन में बैठे यात्रियों, सूरज पासवान और दीपक पासवान, ने बताया कि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

मरदह थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह के अनुसार, घायलों में से दो की हालत गंभीर है। फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनका इलाज जारी है। पुलिस और बचाव दल घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.