हर घर नल योजना पूरी तरह विफल,अरंगी गांव में ग्रामीणों को टोटी से एक बूंद पानी भी नसीब नहीं

 

सालो बीतने के बावजूद टंकी निर्माण कार्य अधूरा

सेवराई । सरकार द्वारा ग्रामीणों को पानी की समस्या से राहत देने के उद्देश्य से शुरू की गई “हर घर नल योजना” अब पूरी तरह से विफल साबित होती नजर आ रही है। योजना के तहत पाइपलाइन तो डाल कर लोगों के घरों तक टोटी पहुंचा दी गई है , लेकिन अब तक ग्रामीणों को टोटी से एक बूंद पानी भी नसीब नहीं हुआ।

दिलदारनगर क्षेत्र के अरंगी गांव में पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों की खुदाई कर पाइपलाइन बिछाई गई हैं , लेकिन ठेकेदार ने काम अधूरा छोड़ दिया। पाइप बिछाने के बाद ऊपर से मिट्टी भरकर छोड़ दिया गया है । इससे ग्रामीणों को न केवल पानी की आपूर्ति का कोई लाभ नहीं मिला, बल्कि खुदी हुई सड़कों से उनकी परेशानी और बढ़ गई है। इन सड़कों पर चलते हुए कई ग्रामीण गिरकर घायल हो चुके हैं, ग्रामीणों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है, जो स्कूल जाते समय छोटे-छोटे बच्चे गिरकर चोटिल होते रहते हैं , अब यह सड़कें लोगो के लिए मुसीबत बन गई हैं।

 

गांव नल जल योजना के तहत नई टंकी का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन वह भी सालो बीतने के बावजूद टंकी निर्माण कार्य अधूरा ही पड़ा हुआ है । टंकी का निर्माण जमीन से 1 फुट भी ऊपर तक नहीं हुआ है, ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।

गांव के लोगों ने कई बार शिकायतें कीं, लेकिन कोई ठोस कदम अब तक नहीं उठाया गया। गुस्साए ग्रामीण शासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विभाग से सड़कों की मरम्मत और योजना को पूरा करने की मांग की जाएगी।

ग्रामीण अब पानी की सप्लाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन डेढ़ साल से भी अधिक समय बीत चुका है, और उन्हें पाइप की टोटी से शुद्ध पेयजल का एक भी बूंद नसीब नहीं हुआ।

Don't try, this is illigal.