खनन विभाग की कार्यवाही,अवैध सफेद बालू लेकर जा रहे दो बोगा ट्रैक्टरों को किया सीज,पुलिस को किया सुपुर्द

सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के भदौरा कोल्ड स्टोर के समीप अवैध रूप से सफेद बालू लेकर जा रहे दो बोग ट्रैक्टरों को खनन अधिकारी के द्वारा पकड़ा गया। जिसे सेवराई चौकी पर सुपुर्द करते हुए संबंधित ट्रैक्टर स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिससे अवैध बालू के कारोबार में लिप्त बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

गौरतलब हो कि रेवतीपुर रामपुर में बालू माफियाओं के द्वारा धड़ल्ले से अवैध बालू खनन किया जा रहा है एवं बालू को ऊंचे दामों पर बाजार में बिक्री किया जा रहा है जिससे न सिर्फ राजस्व को प्रतिदिन हजारों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। वही अवैध बालू लेकर जा रहे ट्रैक्टर चालकों के द्वारा दुर्घटना की भी आशंका बन रहती है इसके साथ ही गंगा में हो रहे अवैध बालू खनन तटवर्ती इलाकों के लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। तहसील प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस के द्वारा कार्रवाई के बावजूद बालू माफिया बालू खनन कार्य में कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं। खनन अधिकारी पारसनाथ के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर किए गए कार्रवाई में भदौरा कोल्ड स्टोर के समीप थे दो अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को पकड़ा गया है जिसे गहमर कोतवाली पुलिस को सुपुर्द करते हुए उन पर जुर्माना की कार्रवाई की गई है।

इस संबंध में खनन अधिकारी पारसनाथ ने बताया कि समय-समय पर अवैध रूप से खनन के खिलाफ करवाई किया जाता है। आज दो बोगा ट्रैक्टरो को हिरासत में लेते हुए जुर्माने की कार्रवाई की गई है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.