मैं अटल हूँ – डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ की कविता

मैं अटल हूँ

मुझे पढ़ने वालों से
मैं पढ़ा नहीं जाता हूँ,
सत्य संहिता में भी
गढ़ा नहीं जाता हूँ।

कृष्ण-कृष्णा सूत कहलाया
ग्वालियर से आता हूँ,
कानपुर से पढ़ लिख कर
मैं संघ से जाना जाता हूँ।

कविता करी, लिखे समाचार
फिर भी लिख न पाया कुछ,
लिखना था दीनदयाल पर
फिर अधूरा माना जाता हूँ।

लिखी कहानी पोखरण की
चतुर्भुज मैंने बना डाला,
यूएन में हिन्दी ही बोली
तो हिन्दी पुत कहलाता हूँ।

बनाया आपने भारत रत्न
उसमें कभी न कोमाता हूँ,
लिखता रहा विद्रोह मन का
विरोधी में विदेश मंत्री बन जाता हूँ।

सबको जोड़ा, साथ निभाया
पर साम–दाम न सिखलाता हूँ,
संसद की गरिमा के आगे
नतमस्तक हो जाता हूँ।

राजधर्म की बात बताता
भारत का परचम लहराता हूँ,
दिलों पर आपके राज करता
और दिलों में जगह बनाता हूँ।

लिखी पंद्रह अगस्त व्यथा
मैंने रार नहीं ठानी है,
अगस्त सोलह की सुबह
मैं उसमें समा जाता हूँ।

—डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’
हिन्दीग्राम, इंदौर

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.